सिंगरौली

एग्रीस्टैक अभियान के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एग्रीस्टैक अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बैढ़न के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य एग्रीस्टैक अभियान के तहत किसानों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल कृषि व्यवस्था, कृषक पंजीयन तथा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में एग्रीस्टैक की उपयोगिता, किसानों के डिजिटल पंजीयन, कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के संबंध में विस्तार से उन्मुखीकरण किया गया। अधिकारियों द्वारा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं मैदानी स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि एग्रीस्टैक अभियान कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों से संबंधित जानकारी का बेहतर संधारण करने के साथ ही शासन की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं मैदानी अमले से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधितजन उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा एग्रीस्टैक अभियान के उद्देश्यों, कृषक पंजीयन की प्रक्रिया तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button