बरेली

बरेली विधानसभा से गायत्री ठाकुर आजाद अधिकार सेना की प्रत्याशी घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 124-बरेली विधानसभा सीट से गायत्री ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि गायत्री ठाकुर एक संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी पसंद से अंतरजातीय विवाह किया, जिसके बाद उन्हें लगातार विरोध और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहीं। अपने पति के विरुद्ध अवैध मुठभेड़ की आशंका के बीच उन्होंने कानूनी और सामाजिक स्तर पर संघर्ष किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गायत्री ठाकुर पार्टी के मूल उद्देश्य अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button