बरेली
एआई और आईपीओ पर सेमिनार कराएगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में सितंबर के मध्य में एआई और आईपीओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। होटल ओबेरॉय आनंद में हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव सिंघल ने की। उन्होंने कहा कि सेमिनार के माध्यम से व्यापारियों और उद्यमियों को एआई के व्यावसायिक उपयोग, बदलती तकनीक और आईपीओ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
सचिव शरद अग्रवाल ने पिछली कार्यवाही का ब्योरा रखा और नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को संगठन से जोड़ा जाए।
बैठक में ज्वाइंट क्लब के साथ डे-नाइट क्रिकेट मैच, एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर पैनल डिस्कशन और सावन में कांवरियों को निशुल्क हेलमेट वितरण कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही वर्ष के शेष चार माह के कार्यक्रमों के कैलेंडर और 4 नवंबर को दिवाली प्रोग्राम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। प्रशासन के अवार्ड समारोह के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में अजय शुक्ला, एसके सिंह, डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, सीए कपिल वैश्य, अनूप अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय रेक्रीवाल, राजेश गुप्ता, सुनीत मूना सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संचालन सचिव शरद अग्रवाल ने किया।




