शामली
झिंझाना पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना : शामली पुलिस के अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार, 30 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने उदयवीर पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम हथछौया, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अब्बास, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।
