गोड्डा

डुमरी विधायक के रवैये के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन में आक्रोश

IRB-08 गोड्डा शाखा ने जताई कड़ी आपत्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड पुलिस एसोसिएशन, शाखा इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB-08), गोड्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार और पुलिस बल के प्रति लगातार दिए जा रहे बयानों पर गहरा रोष जताया है। एसोसिएशन के अनुसार, बीते 21 अगस्त 2026 की रात्रि डुमरी विधायक द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बरवाअड्डा थाना प्रभारी पु०अ०नि० रवि कुमार को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नौकरी बर्बाद करने और देख लेने की धमकी दी गई। इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे। आरोप है कि समर्थकों ने थाना प्रभारी के कार्यालय में रखे सामानों को तितर-बितर कर दिया और नाम पट्टिका (नेम प्लेट) तोड़ दी, जिसके संबंध में बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस एसोसिएशन का रुख:
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है, जिससे वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को गहरी ठेस पहुंची है। संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि का ऐसा आचरण अत्यंत पीड़ादायक है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय (रांची) द्वारा इस विषय पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने का निर्णय लिया गया है। IRB-08 गोड्डा शाखा के अध्यक्ष मंजीत कुमार टुडू, सचिव निर्मल कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय एसोसिएशन द्वारा लिए जाने वाले किसी भी आंदोलनात्मक निर्णय का पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button