शामली

दो अलग-अलग मामलों में मारपीट और धमकी के आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल करने तथा महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करने और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कस्बा निवासी समीर ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसके साथ मजाक कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं, बिजलीघर बस्ती निवासी रेशमा ने बताया कि उसका पुत्र आरिश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के दो सगे भाई उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगे।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button