शामली
पुलिस ने लाल रंग की स्विफ्ट कार सीज की, जांच शुरू
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे में नियमों के विपरीत वाहन चलाए जाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाल रंग की एक स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि लाल रंग की स्विफ्ट कार कस्बे में नियमों के अनुरूप नहीं चल रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की और वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि कार के पीछे शामली के दो भाजपा नेताओं के फोटो लगे हुए थे। इसके अलावा कार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो भी लगाए गए थे। कार का मालिक भाजपा नेता बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।