बरेली
सरकार मौलिक अधिकार लागू नहीं कर रही, पत्रकारों में आक्रोश – गिरीश कुशवाहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को लागू नहीं कर रही है, जिससे पत्रकारों में आक्रोश है। एसोसिएशन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा।
फेमस इंस्टीट्यूट करुला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में 101 पदाधिकारियों को अटल बिहारी वाजपेयी अवार्ड-2026 से सम्मानित करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पत्रकार निर्भीक होकर जनता की बात सरकार तक पहुंचाता है, लेकिन राजनीतिक दबाव लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने बताया कि संगठन ने पत्रकारों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए 26 जुलाई को अयोध्या, 16 जुलाई को कानपुर, 13 अगस्त को लखनऊ, 30 अगस्त को मुरादाबाद और अंतिम आयोजन वाराणसी में करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार ने अधिकार लागू नहीं किए तो विधानसभा चुनाव-2027 से पहले लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी शारिक उस्मानी, शुभांशु वैश्य, वीरेंद्र कुमार सैनी, मुकेश गोयल, सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


