शामली

हादसों में दो मासूम बच्चे घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। परिजनों ने दोनों बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला राज गार्डन निवासी नफेदीन ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने पांच वर्षीय पुत्र अनस के साथ कस्बे में सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका मासूम पुत्र घायल हो गया।
वहीं, गांव मलकपुर निवासी हिना ने बताया कि उसका तीन वर्षीय पुत्र उमर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात बाइक चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा घायल हो गया।
परिजनों ने दोनों घायल बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button