शामली
वारंटी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गंगेरू चौकी पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
गंगेरू चौकी प्रभारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव गंगेरू निवासी अनीश पुत्र बंदा को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में अभियोग दर्ज है और वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।