शामली

फर्जी क्यूआर कोड से किराना दुकानदार से ऑनलाइन ठगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के मलकपुर मार्ग पर किराना दुकानदार के साथ फर्जी ऑनलाइन भुगतान कर ठगी करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक करीब 150 रुपये का सामान खरीदने के बाद फर्जी क्यूआर कोड के जरिए भुगतान का दावा कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मलकपुर मार्ग निवासी राजीव कुमार सैनी ने बताया कि वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने दुकान से करीब 150 रुपये का सामान खरीदा।

सामान लेने के बाद युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही और क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने का दावा किया। आरोप है कि युवक ने दुकानदार को भुगतान सफल होने का फर्जी मैसेज भी दिखाया। राजीव कुमार ने कुछ देर खाते में रकम आने का इंतजार किया, लेकिन इसी बीच दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।

बाद में खाते में भुगतान नहीं आने की जानकारी होने पर दुकानदार ने साइबर क्राइम में शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button