शामली

ठेकेदार पर भतीजों से जबरन मजदूरी कराने और मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कैराना निवासी ठेकेदार पर अपने दो भतीजों से हरियाणा के खरखौदा में जबरन मजदूरी कराने और मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए। पीड़ित ने मंगलवार को दोनों भतीजों को साथ लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

नई बस्ती निवासी गुलजार ने तहरीर में बताया कि उसके दो भतीजे सावेज और साकिब को कैराना निवासी एक ठेकेदार काम कराने के लिए हरियाणा के खरखौदा ले गया था। आरोप है कि वहां दोनों से जबरन काम कराया गया, लेकिन मजदूरी के रुपये नहीं दिए गए। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने दोनों के मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए और वापस नहीं किए।

गुलजार दोनों भतीजों को साथ लेकर कांधला थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button