बोकारो

कसमार प्रखंड मुख्यालय में किसान सभा का जोरदार धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में मंगलवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धरना प्रदर्शन से पूर्व अखिल भारतीय किसान सभा का रैली कसमार बाजार कांड से निकाली गई जो नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना में बैठ गई। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर महतो तथा अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष पंचानन महतो के द्वारा किया गया। भारी बारिश के बावजूद 400 से 500 व्यक्ति रैली एवं प्रदर्शन में भाग लिए। प्रदर्शन कसमार प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर धरणा में बैठ गई। तत्पश्चात 12 सूत्री मांग पत्र कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सोंपा गया। धरना प्रदर्शन एवं आम सभा की अध्यक्षता दिवाकर महतो ने किया। सभा को दिवाकर महतो के साथ-साथ पंचानन महतो, रामसागर सिंह, महेंद्र मुंडा, पोखन महतो, धनंजय शर्मा, साधु चरण गोस्वामी, अनंत सिंहा, चुम्मन महतो आदि संबोधित किया। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बठन महतो,महादेव महतो, रामेश्वर महतो ,सोहराय मुंडा, अकलु घांसी, राधेश्याम राम, दीनू रजवार, भीखन करमाली सहित सैकड़ो लोग शामिल थे। प्रमुख मांगों में खैराचतर को अलग प्रखंड बनाया जाए। भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी से कोलकाता सिक्स लेन सड़क के बगियारी मोड पर इंटरचेंज लिंक रोड का निर्माण एवं बन गजरा के पास इंटरचेंज लिंक रोड का निर्माण किया जाए तथा मंजूरा स्थित आईटीआई में अविलंब प्रशिक्षण कार्य चालू किया जाए सहित कई मांगे शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button