हिसीम के महादेेंव बेड़ा में आज आयोजित होगा पेड़ों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम, तैयारी पूरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेकर आज मनाया जाएगा अनोखा रक्षाबंधन कार्यक्रम, हिसीम पंचायत के महादेव बेड़ा स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने बताया कि बुधवार को 11:00 बजे से हिसीम पंचायत के महादेव बेड़ा स्थल में पेड़ों की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधने का स्पष्ट मतलब यह है कि हर हाल में पेड़ों की रक्षा हर किसी को करना है। पेड़ों से ही पर्यावरण और मानव की सुरक्षा संभव है और यह हर किसी की जिम्मेवारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ बोकारो होंगे। मंगलवार को चौड़ा वन सुरक्षा समिति ने बैठक कर महादेव बेड़ा में आयोजित हो रहे पेड़ों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का आहवान किया गया। इस बैठक में विष्णु चरण महतो आनंद महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


