बरेली

इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी

108 कलशों से होगा कान्हा का महाभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना इज्जतनगर के मुंडिया अहमदनगर स्थित इस्कॉन राधा वृंदावन चंद्र मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंदिर अध्यक्ष भीम अर्जुन दास ने बताया कि जन्माष्टमी के अनुष्ठान तड़के 4:30 बजे मंगला आरती से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चलेंगे। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण रात 10 से 12 बजे के बीच 108 कलशों से भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य महाभिषेक होगा। इस दौरान कान्हा को 108 प्रकार के शुद्ध व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया जाएगा।
मंदिर की सजावट और फूल बंगला दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन, दिल्ली और कोलकाता से ताजे फूल मंगाए जा रहे हैं। बच्चों के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ इस्कॉन के 100 से अधिक स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button