
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / मीरगंज। हुरहुरी से दियोरास स्थित आरएमएस एकेडमी मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आजाद अधिकार सेना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहल की है। संगठन के जिलाध्यक्ष लादेन मंसूरी ने एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि आरएमएस एकेडमी व अन्य विद्यालयों के पास प्रमुख मोड़ों पर मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, वाहनों की गति सीमा तय की जाए और सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों व कुत्तों को पकड़कर गौशाला या कांजी हाउस भेजा जाए।
ज्ञापन देते समय जितेंद्र कुमार गंगवार, सुभाष कुमार, इस्लाम हुसैन मौजूद रहे। एसडीएम निधि शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ मीरगंज, ईओ मीरगंज और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।



