बुलंदशहर
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने पीरबियावानी में CC रोड एवं नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिकंदराबाद पीरबियावानी। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीरबियावानी में मेन रोड से पंचायत घर तक CC रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विकास कार्य के शुभारंभ से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 9.82 लाख रुपये की लागत से होने वाले CC रोड एवं नाली निर्माण कार्य से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी काफी राहत मिलेगी।
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।



