सिंगरौली

बाढ़ को लेकर सिंगरौली पुलिस अलर्ट, नदी-डैम क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस ने संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, लोगों को किया सतर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के संवेदनशील नदी, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस का फोकस बाढ़ की संभावित स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है।
इसी क्रम में मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ खिरवा बिजुल नदी डैम पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलस्तर और आसपास के हालात की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने नदी एवं डैम के आसपास मौजूद लोगों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा अनावश्यक रूप से पानी के करीब नहीं जाने की समझाइश दी। खासकर बच्चों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई।
पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button