विगत पांच वर्षों से हो रहा कसमार में गणेश पूजनोत्सव ।
इस वर्ष भी पांच दिवसीय पूजा 14 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन होगा।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार चौक स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर में सोमवार को संध्या काल में श्री श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ श्री श्री गणेश पूजा करने का निर्णय लिया गया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजनोत्सव पांच दिनों का होगा जो 14 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन होगा। प्रथम दिवस 14 सितंबर को संकल्प, ध्वजारोहण ,वेदी स्थापना, गणपति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, पूजन ,आरती ,प्रसाद वितरण एवं संध्या आरती,15 सितंबर को प्रातः वेदी पूजन, गणपति पूजन, आरती, प्रसाद वितरण एवं रात्रि भजन कीर्तन , 16 सितंबर को वेदी पूजन, गणपति पूजन, संध्या आरती एवं रात्रि में डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम, 17 सितंबर को प्रातः वेदी पूजन, गौरी आह्वान,स्थापन, गौरी गणेश पूजन, आरती व प्रसाद वितरण, 18 सितंबर को वेदी पूजन, गौरी गणेश पूजन, पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन तथा 19 सितंबर को पूजन एवं संध्या पांच बजे से मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति का सामान का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक रजत मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन, उपाध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, सचिव विष्णु जायसवाल, उपसचिव मेघनाथ गोस्वामी एवं आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष गणेश करमाली एवं सदस्य के रूप में हरिशंकर प्रजापति, आदर्श ठाकुर ,अशोक, पवन, गणेश, विश्वनाथ भारत, उमाशंकर, बंटी, उपेंद्र, धनंजय, त्रिलोकी ,कुशल, प्रतीक, सौरभ ,रवि, प्रीतम, दिगंबर, अजय, करण, आनंद, मुन्ना ,टिंकू, राहुल बिनोद, अभिजीत ,अनीश पिंटू ,पुनीत, मनोज, मनजीत, गौतम, अनमोल, विक्रांत, सहित निखिल आदि शामिल है।



