बोकारो

राष्ट्रीय उच्च पथ 23 में ट्रक या बाइक की टक्कर में वन कर्मी की दर्दनाक मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आज करीब 4:00 बजे राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 जरीडीह थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव में एक बाइक तथा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर से बाइक चालक वन कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।
मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है आवागमन बाधित है।
मौके पर जरीडीह थाना पुलिस पहुंची हुई है तथा घटना की तहकीकात की जा रही है।
घटना की खबर मृतक के परिजनों को दे दी गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार चक्रवर्ती ग्राम तातरी, फूसरो निवासी बताया जा रहा है।
मोटरसाइकिल का नंबर जेएच 09ए वी 7923 तथा ट्रक का नंबर डब्लूबी 51 बी 8411 है।

घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा है तथा नेशनल हाईवे में लंबी कतार में वहां खड़े हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button