पश्चिम बंगालराष्ट्रीय

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बीरभूम में मृत पाई

डिप्रेशन-नौकरी छूटने से गहराया था तनाव

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी अपने घर में मृत पाई गईं, जिससे स्थानीय स्तर पर शोक और चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपनी सरकारी नौकरी गंवा चुकी थीं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अपने घर पर मृत पाई गईं। मंगलवार दोपहर रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में 31 साल की महिला का शव उसके घर की दूसरी मंजिÞल के एक कमरे में मिला। मृतक महिला ममता के चचेरे भाई की बेटी थी। परिवार वालों ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।
परिवार वालों ने यह भी बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच चल रही है।  उन्होंने कहा कि मौत की वजहों का पता पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी जांच के बाद ही चलेगा।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार के कारण भर्ती रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी। बृष्टि के परिवार वालों ने बताया कि वह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं, जिससे हाल के महीनों में उनकी परेशानी और बढ़ गई थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गयी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button