साहेबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय में UG सेमेस्टर-2 की परीक्षा,प्राचार्य ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा आयोजित UG सेमेस्टर-2 सत्र 2025-29 की परीक्षा का साहिबगंज महाविद्यालय स्थित केंद्र पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।आज भारतीय मूल्य एवं नैतिकता का परिचय वनस्पति विज्ञान,भूगोल,भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि विषयों की परीक्षा हुई।प्रथम पाली में 250 छात्र उपस्थित और 35 अनुपस्थित रहे,जबकि द्वितीय पाली में 110 परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई।प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों को समय का अनुपालन करने,महाविद्यालय द्वारा निर्धारित पोशाक में आने और किसी प्रकार का कदाचार न करने का सख्त निर्देश दिया।परीक्षा में वीक्षक के रूप में डॉ.अनु सुमन बाडा,डॉ.रश्मि रानी शर्मा,डॉ.प्रिया सिंह,डॉ.दिवाकर प्रसाद निराला,डॉ.रूपा,प्रो.क्रिस्टीना ,डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव,डॉ.अक्षय कुमार वर्मा,डॉ.मिनारूल हुसैन,प्रो.प्रदीप कुमार कुजूर,डॉ.सुनील कुमार,डॉ.विनय कुमार,डॉ.सोनू फ्रांसिस मुर्मू,डॉ.सोनू कुमार साहू,राजीव कुमार,उपेंद्र कुमार,कमलेश कुमार,दिनेश कामत का सहयोग रहा।



