
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में लगातार हो रही बारिश के बीच तेनुघाट बांध प्रमंडल ने मंगलवार को जलाशय के जलस्तर और जल संचयन की रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, 1 सितंबर की सुबह 6 बजे तेनुघाट डैम का जलस्तर 850.35 फीट यानी 259.19 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि, जलस्तर में फिलहाल कमी की प्रवृत्ति बताई गई है
24 घंटे में 139.20 मिमी बारिश, जल संचयन 42,350 हेक्टेयर मीटर
तेनुघाट बांध प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 139.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान जलाशय में कुल जल संचयन 42,350 हेक्टेयर मीटर, जबकि जीवित जल संचयन 26,145 हेक्टेयर मीटर दर्ज किया गया है
डैम में 29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो
मंगलवार सुबह 6 बजे तेनुघाट डैम में 29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो दर्ज किया गया. वहीं, 824.02 क्यूसेक पानी का आउटफ्लो रहा. जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति के बावजूद डैम के गेट खुले रखने की जानकारी दी गई है
8 रेडियल और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे. इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक सूचना भेज दी गई है
बोकारो-धनबाद प्रशासन को दी गई सूचना
तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर से सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन, बोकारो और धनबाद के पुलिस अधीक्षक, बेरमो अनुमंडल प्रशासन सहित डैम से जुड़े कर्मचारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. लगातार बारिश को देखते हुए विभाग जलाशय के जलस्तर के साथ-साथ पानी के इनफ्लो और आउटफ्लो पर लगातार नजर बनाए हुए है



