सिंगरौली

36 साल पुराने विस्थापन प्रकरण के निराकरण की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

अब तक में 200 से अधिक बार जनसुनवाई में आ चुके हैं भगवान दास तिवारी फिर भी उम्मीद नही हारी

शनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। ग्राम जूड़ी निवासी भगवान प्रसाद तिवारी ने जिला कलेक्टर को जनसुनवाई आवेदन देकर करीब तीन दशक पुराने विस्थापन एवं पुनर्वास संबंधी प्रकरण के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, एनटीपीसी विंध्यनगर द्वारा ऐश-डाइक स्टेज-2 के निर्माण के लिए वर्ष 1985-86 में ग्राम जूड़ी की भूमि, मकान एवं अन्य परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया गया था। आवेदक का आरोप है कि अधिग्रहण के बाद मिलने वाली स्थायी नौकरी, विस्थापित परिचय पत्र, विस्थापित आईडी, आर एंड आर लाभ तथा अधिग्रहित भूमि एवं अन्य परिसंपत्तियों की प्रतिकर/मुआवजा राशि ब्याज सहित अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

भगवान प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 6 जून 2023 को जनसुनवाई आवेदन क्रमांक 65 प्रस्तुत किया था, जिसका 15 दिवस में निराकरण किया जाना था। लेकिन आवेदन के अनुसार 1169 दिन बीत जाने के बाद भी प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद 19 सितंबर 2023 और 26 नवंबर 2024 को भी आवेदन एवं स्मरण पत्र दिए गए, लेकिन समस्या बनी हुई है।

आवेदक ने कहा है कि यदि प्रकरण का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो उसे अपनी ग्राम-जूड़ी की भूमि पर काबिज होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और उसे करीब 1.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने जिला कलेक्टर से मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण कराने की मांग की है। अब तक में 10 से अधिक कलेक्टर बदल चुके हैं सिंगरौली के मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका आगे भी उम्मीद नहीं छोड़ी है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हम आखिरी सांस तक लड़ते रहूंगा !

भगवान दास तिवारी लोकसभा विधानसभा और महापौर का चुनाव तक लड़ चुके हैं भले ही उन्हें हार मिली हो आगे भी संघर्ष जारी रहेगा !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button