बरेली

IGRS रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के तहत प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने अगस्त-2026 की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में जारी की गई।
माह अगस्त में परिक्षेत्र के जनपद बदायूं व शाहजहांपुर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि परिक्षेत्र के कुल 68 थानों ने भी प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
इनमें बरेली के 24 थाने – सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरी चैनपुर, कैंट, फतेहगंज पूर्वी शामिल हैं। इसी तरह बदायूं के 15 थाने, पीलीभीत के 10 थाने और शाहजहांपुर के 19 थानों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
डीआईजी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिन जनपदों व थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button