बेतुल

बैतूल  हरछठ पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत

संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
आमला। नगर के जहवार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हरछठ (हलषष्ठी) का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। जवाहर वार्ड में यूथ कांग्रेस महासचिव संजोगी बर्थे की उपस्थिति में महिलाओं ने भगवान बलराम और माता पुष्टि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हरछठ व्रत में महिलाओं ने हल से जुती हुई जमीन से पैदा होने वाले अनाज का सेवन नहीं किया। व्रतधारियों ने पसई चावल, महुआ के पत्ते तथा भैंस के दूध-दही का उपयोग किया। महुआ के पत्तों और कांस की छड़ियों से पूजा-अर्चना के बाद माताओं ने बच्चों की पीठ पर पोई के पत्तों से थपकी देकर उन्हें बुरी नजर से बचाने की पारंपरिक रस्म निभाई।
जवाहर वार्ड में पर्व के दौरान सामाजिक समरसता भी देखने को मिली। संजोगी बर्थे ने महिलाओं के साथ पूजन में शामिल होकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरछठ मातृशक्ति के समर्पण और समृद्ध भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। पूजा के बाद महिलाओं ने हरछठ माता की कथा सुनी, आरती की और बच्चों को दीर्घायु का आशीर्वाद देकर पसई चावल का प्रसाद वितरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button