दिनदहाड़े डकैती, सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद
Broad-daylight robbery; thieves flee with gold and silver jewelry—incident captured on CCTV.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधी दुकान से सोना-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गये। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना दिन के समय बाजार क्षेत्र में हुई, जिससे स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और लूटे गये आभूषणों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



