बाराबंकी
लगातार हो रही बारिश से पक्की सड़क हुईं बदहाल लोगों का निकलना दूभर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से सहयोगी डिग्री कालेज होते हुए कस्बा जैदपुर को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गये हैं. लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क पर आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है. कई जगह सड़क और गड्ढे में अंतर करना भी मुश्किल हो रहा है।
बताते चले कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से खुशहालपुर वाया जैदपुर जोड़ने वाली पक्की सड़क वर्तमान समय मे गड्ढे मे तब्दील हो गयी जिससे लोगो को आवगमन मे तमाम दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है बारिश के दौरान तालाब मे तब्दील सड़क पानी से भरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. रात के समय इस मार्ग पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की बदहाली के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं और वाहनों में भी खराबी आ रही है।
ग्रामीण अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं और वाहन चालकों को अंदाजा नहीं हो पाता कि आगे सड़क है या गड्ढा. पानी भरे गड्ढों के कारण अचानक वाहन असंतुलित हो जाते हैं. प्रशासन को तत्काल गड्ढों को भरवाना जरूरी है अवधेश वर्मा ने कहा कि यह कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है. समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।



