बाराबंकी
उपजिलाधिकारी के आदेशों के बाद भी नहीं हटी नदी में फसी जलकुंभी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। जिले की दूसरी प्रमुख नदी मे शुमार कल्याणी नदी मे फैली जलखुमभी के जाल ने नदी के प्रवाह को रोक दिया है जिससे बाढ़ का पानी ओलियालालपुर् के किसानो एव कई घरो मे फैल गया हैं ओलियालालपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नदी मे फैली जलखुमभी को साफ कराने की मांग की है।
बताते चले कि क्षेत्र मे बहने वाली कल्याणी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे ग्राम ओलियालालपुर व सफदरगंज, नियामतपुर गाँव सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं।
सफदरगंज बदोसराय मार्ग स्थित नये एव पुराने पुलो के बींच जमा जलखुमभी ने नदी के प्रवाह को रोक दिया है जिससे किसानो के खेतो मे बाढ़ आ गयी हैं इन खेतों में पानी भरने से किसानों को खेती करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सौ बीघा जमीन जलमग्न हो चुकी है। जिन स्थानों से पानी उतरा है, वहां जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। कल्याणी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नदी की धारा में लगातार जलकुंभी बहकर आने से आसपास के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलकुंभी आमतौर पर गांवों के तालाबों में पाई जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में जलकुंभी का नदी में बहकर आना इस बात का संकेत हो सकता है कि नदी का पानी बढ़कर तालाबों तक पहुंच गया है, जिससे जलकुंभी धारा के साथ बहती चली आ रही है।
सफदरगंज क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्ष 2023 की भीषण बाढ़ की तस्वीरें अभी भी याद हैं। उस दौरान कल्याणी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे किसानों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई थीं। तमाम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए थे वर्तमान समय हो रही बारिश के कारण नदी मे अत्यधिक पानी होने के कारण बाढ़ जैसी स्थित बन गयी है।
(उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नदी से नही हटाई गयी जलखुमभी)
कल्याणी नदी मे भारी जलखुमभी के ठहराव से किसानो के खेतो मे पहुंच रहे नदी के पानी के चलते किसानो की फ़सले बर्बाद हो रही है बाढ़ के पानी से फसलों को बचाने के लिए ओलियालालपुर के किसान राम सजीवन वर्मा, विमलेश कुमार, रामसिंह, विजय सिंह ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को शिकायती पत्र देकर नदी मे फैली जलखुमभी को साफ कराने की मांग की थी उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को नदी से जलखुमभी साफ कराने के निर्देश दिये थे लेकिन आज तक जलखुमभी साफ नही करायी गयी है। जिससे किसान बाढ़ को लेकर डरे व सहमे हुए है ।



