साहेबगंज

ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने किया स्थल निरीक्षण, 10 दिनों में काम शुरू होने का आश्वासन

Former Minister Alamgir Alam inspected the site regarding the villagers' drinking water problem and assured that work would begin within 10 days.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बरहरवा, साहेबगंज । पलासबोना क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री झारखंड सरकार आलमगीर आलम ने बुधवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों और संवेदक के प्रतिनिधियों के साथ योजना की स्थिति की जानकारी ली गई तथा ग्रामीणों की समस्या के शीघ्र समाधान को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि बीते 21 अगस्त को पलासबोना क्षेत्र के मुखिया फिरोज अहमद के आह्वान पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने बताया था कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की हर घर नल जल योजना के तहत बोरिंग का कार्य पूरा कराया जा चुका है, लेकिन मोटर और पाइपलाइन का काम अब तक पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इसी क्रम में बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक चर्चा हुई। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक की ओर से बारिश के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कही गई। साथ ही अगले 10 दिनों के अंदर मोटर एवं पाइपलाइन का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनकी समस्या सुनने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और मुखिया फिरोज अहमद की ओर से लगातार पहल किए जाने से उन्हें जल्द पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने दोनों के प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता, संवेदक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, निजी सहायक छोटू, मुखिया फिरोज अहमद, सोफिक आलम, इसहाक, शब्बीर शेख सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button