खैरथल
नगर निकाय चुनाव : नामांकन वापसी के प्रथम दिन 69 नामांकन वापस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया के प्रथम दिन जिले की विभिन्न नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में अभ्यर्थियों द्वारा कुल 69 नामांकन पत्र वापस लिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापस 3 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक लिए जाएंगे। इसके पश्चात 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
नगर परिषद भिवाड़ी में सर्वाधिक 39 नामांकन वापस लिए गए। इसके अलावा नगर परिषद तिजारा में 12, नगर परिषद खैरथल में 4, नगरपालिका मुंडावर में 1, नगरपालिका कोटकासिम में 1, नगरपालिका किशनगढ़-बास में 6 तथा नगरपालिका टपूकड़ा में 6 नामांकन पत्र वापस लिए गए।
इस प्रकार जिले की कुल 7 नगर परिषद/नगरपालिकाओं के 230 वार्डों के लिए नामांकन वापसी के प्रथम दिन कुल 69 नामांकन पत्र वापस हुए।



