कानपुर

बाटा चौराहा के निकट सुई धागा क्रिएशन का भव्य शुभारंभ हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोविन्द नगर स्थित बाटा चौराहा के निकट नवीन प्रतिष्ठान ‘सुई धागा क्रिएशन’ का शुभारम्भ समारोह हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विजय कपूर ने प्रतिष्ठान संचालक मुकेश मंशानी को नवीन प्रतिष्ठान की स्थापना के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उसके सफल, समृद्ध एवं सुचारू संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है।
वही विजय कपूर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सुई धागा क्रिएशन’ अपने उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों, आकर्षक डिजाइनों तथा बेहतर ग्राहक सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा और शीघ्र ही अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की स्थापना न केवल स्थानीय व्यापार को गति प्रदान करती है, बल्कि रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन करती है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलती है। प्रतिष्ठान संचालक मुकेश मंशानी ने मुख्य अतिथि विजय कपूर एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास, संतुष्टि एवं उत्कृष्ट सेवा ही उनके प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से नवीन प्रतिष्ठान पर पधारकर उपलब्ध उत्पादों एवं सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस शुभारम्भ समारोह में भगत सिंह मार्ग मार्केट के अध्यक्ष राकेश पाटनी, सुरेश चिजवानी, पम्मी खालसा, योगेश तनेजा, हर्ष तनेजा, ललित, राजकुमार चावला, विजयेन्द्र मक्कड़, अशोक अरोड़ा, अनूप, राकेश कपूर, सुनील अरोड़ा, गोलू भइया, शबद, गुलाव, अनु मल्होत्रा, महावीर, मोन्टू, राजू ग्रोवर, अमित बत्रा, संजय पिपलानी, संजीव पुरी, दिलीप एवं शैंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button