झुंझुनू

बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर हुआ राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्रराज सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा रहे। वहीं राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर अति विशिष्ट अतिथि रहीं। साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरन पंजाब, मंजू देवी व हेमलता कांसोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।अजमेर से आए डीसी देवड़ा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम पर लेखक धर्मपाल गाँधी द्वारा रचित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन किया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद्, कानूनविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में सुदेशना योग सेवा संस्था के बच्चों ने योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शानदार योग प्रदर्शन किया। नागौर जिले की नाजिया चुई, जयपहाड़ी की अलका बोयल तथा चिड़ावा की भावना वर्मा एवं खुशी वर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। राकेश कुमावत ने तेजाजी गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। बच्चों की अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश महरड़ा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्र राज सिंह ने गाँधी जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव एवं मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करने तथा गाँधी के विचारों को समाज तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन समारोह प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांदकौर, पवन कुमार सैनी, राकेश कुमार मनीठिया, सतवीर बैरासर, संत कुमार बोयल, कैलाश नागवान, भगवती स्वामी, राजेश कुमार दिल्ली पुलिस, राजपाल सिंह फौगाट, शिवदान सिंह भालोठिया, संजय सैन, रणवीर सिंह ठेकेदार, दरिया सिंह डीके, चन्द्रवीर बुडानिया, सुनील कठानिया, अनिल जांगिड़, संदीप शेखावत, विनोद सोनी, अशोक कुमावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, राय सिंह शेखावत, सतीश कुमार, सुनील मनीठिया, अशोक रांगेरा, राकेश गुरावड़िया, कपिल देव, रघुवीर जाखड़, सुनील गाँधी, किरण देवी, पूनम, पूजा, अंजू गाँधी, चमेली, भतेरी, पिंकी नारनोलिया, बृजेश, भाविका गाँधी, इशांत, संजू मनीष बोयल, माहिर, हर्ष गाँधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गाँधी जीवन दर्शन, प्रतिभा सम्मान, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के संगम के रूप में आयोजित समारोह ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button