खैरथल

वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी सर्वेश गुप्ता के कार्यालय का उद्घाटन

उमड़ी भारी भीड़ ने किया जीत का दावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : स्थानीय निकाय चुनाव के सरगर्मी के बीच वार्ड 18 से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वेश गुप्ता के चुनाव कार्यालय का बुद्धवार करो सुबह 10.15 बजे भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और वार्डवासियों ने भारी संख्या में पहुंचकर प्रत्याशी के प्रति अपना खुला समर्थन जताया है, जिसे राजनीतिक हलकों में कांग्रेस के पक्ष में एक मजबूत और सकारात्मक रुझान के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया ने शिरकत की। उनके साथ मंडल अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, विक्रम चौधरी और गिरीश डाटा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कांग्रेस प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया। उद्घाटन अवसर पर नेताओं ने वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्ड 18 के निवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान योगेंद्र, जयप्रकाश, नेकीराम, योगेश चौधरी, विक्रम चौधरी, सुभाष गौड़, सुभाष गुप्ता, मनोज खंडेलवाल, शिवकुमार, टेकचंद गुप्ता, मुकेश शर्मा, विजय गुप्ता, ब्रजेश, कमलेश कुमार, दीपक, पवन और जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके साथ ही, सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता ने इस आयोजन को एक व्यापक जनसमूह का रूप दे दिया। कार्यक्रम में ठेकड़ा ग्राम से इशामोहम्मद, इदरिस, पप्पू खान, हामिद खान, सद्दाम, हाजी आमीन, असलम, रमज़ान, आरिफ, साजिद, मुन्ना, जफरुद्दीन, आबिद खान, आमिर, जुबेर खान, जावेद खान, अली मोहम्मद, मुबारिक खान और यूनुस खान समेत तमाम वार्डवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सर्वेश गुप्ता को वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए जिताने का संकल्प लिया।
कार्यालय के उद्घाटन के पहले ही दिन उमड़ी इस अप्रत्याशित भीड़ को चुनावी मैदान में कांग्रेस पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्वेश गुप्ता की जनप्रियता और वार्डवासियों का यह एकजुट समर्थन उनके पक्ष में एक मजबूत लहर पैदा कर रहा है, जिससे विपक्षी खेमों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button