कैराना

पीटीएम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह, 70 प्रतिशत ने लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। द न्यू हाइट्स एकेडमी में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 प्रतिशत अभिभावकों ने सहभागिता कर शिक्षकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और सर्वांगीण विकास को लेकर संवाद किया।
बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनकी कमियों और सुधार के क्षेत्रों की जानकारी अभिभावकों को दी। अभिभावकों ने भी शिक्षकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपने सुझाव साझा किए। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से विद्यार्थियों की जरूरतों को समझने और उनकी प्रगति को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने पीटीएम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि करीब 70 प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति उत्साहवर्धक है। पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके अनुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।पीटीएम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button