बरेली
सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी जातियों-वर्गों को प्रतिनिधित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में सभी जातियों, वर्गों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी की राजनीति करती है, इसी भावना के अनुरूप कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। शीघ्र ही पार्टी नेतृत्व से विशेष अनुमति लेकर कुछ और नेताओं को भी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।



