भरत पुर

हरियालो राजस्थान के विशेष अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर उपखंड मुख्यालय पर स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा कार्यालय परिसर में हरियालो राजस्थान के विशेष अभियान के अंतर्गत सी बी ई ओ बृजेंद्र सिंह कोली के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया।

भुसावर के ए सी बी ई ओ शशिकांत शर्मा ने बताया कि भुसावर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह कोली के निर्देशन में गुरुवार को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय परिसर में अजय कुमार पांडे, हरिओम मीणा, हेमंत कुमार ,भूपेंद्र कुमार, श्रुति गुप्ता आदि ने 51 पेड़ लगाए जाने सहित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में भुसावर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कार्यालय सहित ब्लॉक के समस्त सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को हरियालो कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button