पाकुड़

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Former Minister Alamgir Alam visited villages and interacted directly with the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने गुरुवार को पाकुड़ प्रखंड के इसाकपुर पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इसाकपुर चंद्रपाड़ा, महरू मोड़ एवं इसाकपुर शैतान खाना मोड़ का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बिजली, चापाकल, पीसीसी सड़क, नाला निर्माण के साथ-साथ जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। आलमगीर आलम ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, वरीय पदाधिकारी असद हुसैन, शाहीन परवेज, मुखिया प्रतिनिधि सेलिम हुसैन, मिथुन मरांडी अन्य समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button