खेलहापुड़

हापुड़ की छात्राओं ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीते पदक

मथुरा में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छह छात्राओं ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय की छात्राओं ने 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन (मथुरा) में विद्या भारती द्वारा आयोजित 38वीं क्षेत्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए तीन रजत पदक अपने नाम किए। वहीं अंडर-14 बी टीम ने एक रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 ए टीम ने एक स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव सहित शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने क्षेत्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button