रांची

झारखंड में बंद कोयला खदानों के पुनर्पयोग की पहल, गिरिडीह और करमा OCP पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित

Initiative to repurpose closed coal mines in Jharkhand; Giridih and Karma OCP selected for pilot projects.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में बंद होने वाली कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास और सतत पुनर्पयोग की दिशा में गिरिडीह OCP और रामगढ़ की करमा OCP को पायलट परियोजना के रूप में चयनित किया गया है। दोनों खदानों के लिए भारत सरकार को अनुशंसा भेजने पर सहमति बनी है। यह पहल भारत सरकार के कोयला मंत्रालय और जर्मनी की संस्था GIZ के सहयोग से संचालित TCCM परियोजना के तहत की जा रही है। इसके अंतर्गत चयनित खदानों के लिए Final Mine Closure and Repurposing Plan एवं विस्तृत DPR तैयार की जाएगी, जिसमें भूमि, जल, पर्यावरण, आधारभूत संरचना और स्थानीय अर्थव्यवस्था के पुनर्पयोग की संभावनाओं का अध्ययन होगा। बंद खदानों की भूमि का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, कौशल विकास केंद्र और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए किए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण सुधार के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। करमा OCP के पांच किलोमीटर के प्रभाव क्षेत्र में आने वाले आठ गांवों में सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आजीविका के अवसरों का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय समन्वय के लिए Mine Closure Advisory Committee का गठन भी किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार, यह पहल खनन क्षेत्रों को खनन समाप्ति के बाद भी उत्पादक बनाए रखने और झारखंड में सस्टेनेबल पोस्ट-माइनिंग डेवलपमेंट का मॉडल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। TCCM परियोजना मार्च 2030 तक संचालित होगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button