साहेबगंज

साहिबगंज कॉलेज के आठ NSS स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय चयन के लिए चयन

हजारीबाग में दिखाएंगे प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 4 सितंबर को साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के सभी आठ स्वयंसेवकों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए चयन हुआ है।यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका के दिग्घी परिसर में 3 सितंबर को आयोजित चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के आठ सदस्यीय दल ने भाग लिया।विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी ने राज्य स्तर के लिए जगह पक्की की।प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर NSS कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में दल ने हिस्सा लिया।अब चयनित स्वयंसेवक 7 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय,हजारीबाग में राज्य स्तरीय चयन में दावेदारी पेश करेंगे।इस अवसर पर प्राचार्य कक्ष में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राचार्य डॉ.सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्वयंसेवक अनुशासन,शारीरिक दक्षता,आत्मविश्वास और नेतृत्व पर विशेष ध्यान दें,ताकि वे 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव पा सकें।उन्होंने NSS पदाधिकारी और NCC केयरटेकर शंकर को तैयारियों के निर्देश दिए।कार्यक्रम में बीएड विभाग के प्राध्यापक नितिन कुमार भी मौजूद रहे। चयनित स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव भी साझा किए।चयनित स्वयंसेवक में पायल प्रिया-यूजी सेमेस्टर-1,शालू कुमारी-यूजी सेमेस्टर-5,अभिषेक कुमार मोदी- बीएड सेमेस्टर-2,रोहित कुमार- बीएड सेमेस्टर-2,प्रमोद मुर्मू-बीएड सेमेस्टर-2,रितेश रंजन-पीजी सेमेस्टर-4,विजेंद्र कुमार तांती- यूजी सेमेस्टर-5,बासेत हेंब्रम-यूजी सेमेस्टर-5शामिल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button