साहेबगंज

बरहरवा के मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला परिषद साहिबगंज योजनांतर्गत बरहरवा प्रखंड के मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं,विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिया।इस दौरान SIR नोटिस को लेकर भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।विधायक ने बताया कि SIR प्रक्रिया में किन दस्तावेजों की जरूरत होगी,दस्तावेज कैसे तैयार करने हैं और उन्हें किस प्रक्रिया से प्रस्तुत करना है।उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखने की अपील की।ग्रामीणों की शंकाओं का भी उन्होंने समाधान किया।पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।वही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास, जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,JMM प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर,हेमा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी,कई जनप्रतिनिधि, पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button