साहेबगंज

साहिबगंज हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी थ्री टायर डब्बा जोड़ा गया,यात्रियों में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में एसी थ्री टायर कोच शनिवार को जोड़कर हावड़ा के लिए रवाना किया गया।थर्ड एसी थ्री टायर कोच,एसी चेयर कार के साथ ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह5:20बजे साहिबगंज स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई।थर्ड एसी कोच जुड़ने से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।ट्रेन के रवाना होने से पूर्व गाड़ी प्रदीपन एवं वातानुकूलन कार्यालय साहिबगंज के वरीय अनुभाग अभियंता प्रमोद कुमार मंडल ने विधिवत रूप से थर्ड एसी डब्बा में पूजन करके नारियल व लड्डू चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना किया गया,इस दौरान बाबा विश्वकर्मा के जयकारे लगाए गए।वहीं ट्रेन में शामिल एसी कोच की स्कॉर्टिंग एवं निगरानी के लिए जयप्रकाश वर्मा और कुंदन कुमार भी ट्रेन के साथ हावड़ा के लिए रवाना हुए।वही मौके पर एसएस गुड्डू कुमार सहित रेलवे कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button