घाटचोरा-बादटोला में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, एफसी बुरू बायार बनी विजेता
Football tournament concludes at Ghatchora-Badtola; FC Buru Bayar emerges as winner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के घाटचोरा-बादटोला कॉलेज मैदान में युवा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। फाइनल में एफसी बुरू बायार ने एफसी गुमला को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 80 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने प्रतियोगिता के मंच से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 का विरोध करते हुए इसे झारखंड के हितों के प्रतिकूल बताया। साथ ही उन्होंने 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। मौके पर झामुमो के जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रतियोगिता आयोजन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



