बरेली

शिक्षक सड़क की तरह, खुद ठहरकर दूसरों को पहुंचाता है मंजिल तक’ – जितेंद्र गंगवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विकास खंड बिथरी चैनपुर के सरदार पटेल सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज को निरंतर नई दिशा देता है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल व मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने कहा कि गुरु का दर्जा ईश्वर तुल्य है।
मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि शिक्षक सड़क की तरह है, जो खुद एक स्थान पर रहकर दूसरों को मंजिल तक पहुंचाता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तुलसी का पौधा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने व्यक्त किया। संचालन मोनिका गुप्ता और अभिषेक शर्मा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button