बुलंदशहर
तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस 89 शिकायतों में तीस का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में शनिवार को शिकारपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर 89 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिनमें से तीस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेजते हुए डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार गौरव विश्नोई, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे ।



