बुलंदशहर

दिन भर चला बाबा जहारवीर का विशाल भंडारा 

हजारों लोगों ने किया पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  जहारवीर मंदिर में शनिवार को गोगा नवमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पंक्ति बद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
बाबा जहारवीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक संजय सिंघल ने अपनी धर्मपत्नी नीलम सिंघल, पुत्र गौरव सिंघल पुत्रवधू भावना सिंघल  आरव सिंघल अमन लोधी भावना लोधी के साथ पूजा अर्चना करके किया।  हवन हुआ जिसमें यजमान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं। आरती भोग उपरांत भंडारा शुरू हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूरी सब्जी कढ़ी चावल हलवा का प्रसाद ग्रहण किया।  भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा ने भी भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
व्यवस्था में गौरव सिंघल, सोनू लोधी सौरभ गांधी विशाल लोधी रोहित कुमार मनीष लोधी नितिन अमरपाल सैनी अमरपाल चौधरी आदि ने सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button