Uncategorizedखैरथल

नगरीय निकाय आमचुनाव 2026

ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन शनिवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश , उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, विभिन्न पॉलीटिकल पार्टी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में जिले के 247 मतदान केंद्रों– भिवाड़ी, तिजारा, खैरतल नगर परिषद एवं कोटकासिम, किशनगढ़बास, मुंडावर, टपूकड़ा नगर पालिका के मतदान केंद्रो के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम के द्वितीय रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का भी जवाब दिया। इस अवसर पर जिले के आरओ, एआरओ सहित निर्वाचन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button