गोड्डा
CMC कोचिंग संस्थान ने धुमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा जिला के CMC कोचिंग संस्थान द्वारा गोढ़ी स्थित विवाह भवन में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया गया।शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कालेज के जानेमाने प्रोफेसर ब्रजेश मिश्रा उपस्थित हुए। उनका छात्र छात्राओं द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिन पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान कोचिंग संस्थान CMC के डायरेक्टर मुकेश कुमार के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने बेटे की कोचिंग संस्थान में बड़ी उपलब्धि देख गर्व किए। वही, कार्यक्रम में चोकिंग संस्थान CMC से पढ़ाई कर इंटर साइंस में टॉपर करने वाले छात्रों को उनके परिजनों के समक्ष सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल मीडिया कर्मियों को भी शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो ब्रजेश मिश्रा के कहा माता पिता और गुरुजनों का आदर करने वाले छात्रों को हमेशा सफलता हासिल होती है, इस लिए माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद जो जितना खुश होकर ग्रहण करेगा ओ उतनी ऊंचाई प्राप्त करेगा। साथ ही कहा कि दो बाते कभी जीवन में धोखा नहीं देगा। पहला माता पिता का प्यार और दूसरा गुरुजनों का आशीर्वाद। दौरान दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



