शामली

पतंग उड़ाने को लेकर विवाद, युवक के सिर में डंडा मारकर किया घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बा एलम के मोहल्ला प्रेमनगर में पतंग उड़ाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने दीपांशु के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद थाने में तहरीर दी है।

दीपांशु के पिता दीपक ने बताया कि उनका पुत्र घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने दीपांशु के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button